फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी एसोसिएट को नहीं मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत 

Fri, 15 Jul 2016 11:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Reuters
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के उस आदेश पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार किया जिसमें जेपी एसोसिएट को नोएडा एक्सप्रेस वे पर बनने वाले एक प्रोजेक्ट में समय पर लोगों को फ्लैट न देने पर खरीदारों को 12 फीसदी ब्याज के साथ रकम अदा करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने जेपी एसोसिएट को चार करोड़ रुपये सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री में जमा कराने का निर्देश देते हुए सुनवाई की अगली तारीख तीन अगस्त मुकर्रर की है। हालांकि शीर्ष अदालत ने आयोग के फैसले के उस हिस्से पर रोक लगा दी है जिसमें जेपी एसोसिएट को ब्याज के तौर पर 25 जुलाई तक चार करोड़ रुपये भुगतान करने के लिए कहा गया था।

जेपी एसोसिएट की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि 2017 तक वह फ्लैट डिलीवर करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 10 खरीदार अदालत में आए हैं। इन खरीदारों से वह बातचीत करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग ने जेपी एसोसिएशन को आदेश दिया था कि वह 21 जुलाई तक फ्लैट डिलीवर कर दें। ऐसा नहीं करने पर उसे प्रति दिन पांच हजार रुपये के हिसाब से खरीदारों को देना होगा। यह तब तक देना होगा जब तक परियोजना पूरी नहीं हो जाती।

जेपी एसोसिएट ने यह प्रोजेक्ट 2007 में लांच किया था। प्रोजेक्ट को 2011 तक पूरा होना था। इसके तहत 16 टावर बनने थे लेकिन अभी तक यह पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हुआ है। फिलहाल पांच टॉवरों में फ्लैट की डिलीवरी दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें