फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने घर का सपना होगा साकार, एनबीसीसी बनाएगी सस्ते मकान

Wed, 18 May 2016 03:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ, अलवर, रायपुर में शुरू होगी योजना
  • पहले की परियोजना में मात्र 1,100 रुपये वर्ग फुट में दिये गए थे फ्लैट
विज्ञापन
infrastructure
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनी नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) एक बार फिर से सस्ते मकानों (अफोर्डेबल हाउसिंग) की परियोजना शुरू करने वाली है। इसके लिए गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ, अलवर और रायपुर का चयन किया गया है। इनमें से कुछ शहरों में अगले छह महीने में योजना घोषित कर दी जाएगी। एनबीसीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनूप कुमार मित्तल ने बताया कि गाजियाबाद में साहिबाबाद के पास कोयल इंक्लेव योजना में कंपनी ने जमीन ली है। वहां करीब 1,000 फ्लैट बनाये जाने हैं।
विज्ञापन


फ्लैट की कीमत क्या होगी, इस सवाल पर उन्होंने बताया कि इस बारे में अभी काम चल रहा है। जब परियोजना की घोषणा की जाएगी उस समय सभी चीजों की जानकारी दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पहले ही एनबीसीसी गाजियाबाद के पास खेकड़ा में अफोर्डेबल हाउस की परियोजना लाई थी, जिसमें महज 1,100 रुपये वर्ग फुट की कीमत पर फ्लैट दिए गए थे। इसे खरीदारों का भारी समर्थन मिला था। लेकिन उसके बाद इस तरह की कोई योजना नहीं आ पाई। अब जबकि केन्द्र सरकार ने सबको आवास दिलवाने का संकल्प व्यक्त किया है तो कंपनी एक बार फिर से सक्रिय हुई है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के साथ ही मेरठ, सहारनपुर, अलवर और रायपुर में भी जमीन ले ली गई है या लेने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कोयल इंक्लेव की जमीन पर तो एनबीसीसी को कब्जा भी मिल गया है। इसके बाद अन्य शहरों पर भी ध्यान दिया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबके लिए आवास का सपना देखा है और लोगों को कम से कम कीमत में आवास दिलवाने का संकल्प लिया है। इससे पहले कंपनी के परिणाम की घोषणा करते हुए मित्तल ने बताया कि कंपनी का कारोबार गत वित्त वर्ष में 32 प्रतिशत बढ़कर 5,838 करोड़ रुपये हो गया, जबकि आलोच्य वित्त वर्ष में उसका शुद्ध लाभ बढ़कर 311.13 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने 2014-15 में 4,399.84 करोड़ रुपये के कारोबार पर 278.27 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें