इस तिमाही में गुरुग्राम और अहमदाबाद में घरों की बिक्री में कमी देखी गई। गुरुग्राम में 43 फीसदी की गिरावट के साथ 3,332 घर बिके। वहीं, अहमदाबाद में इस बिक्री में 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और 2,047 घर ही बिके।
5 शहरों में नए प्रोजेक्ट के लांच में गिरावट
रिपोर्ट के मुताबिक, नौ में पांच शहरों में नए प्रोजेक्ट के लांच में गिरावट दर्ज की गई है। नोएडा में जुलाई-सितंबर तिमाही में एक तिहाई की गिरावट के साथ 1,617 प्रोजेक्ट लांच हुए। मुंबई में 59 फीसदी की गिरावट के साथ यह आंकड़ा 11,603 यूनिट, पुणे में 44 फीसदी की गिरावट के साथ 6,248, गुरुग्राम में 46 फीसदी की गिरावट के साथ 1,839 और अहमदाबाद में 28 फीसदी गिरावट के साथ 878 यूनिट रहा। वहीं, नए प्रोजेक्ट के लांच में बंगलूरू में 30 फीसदी, चेन्नई में दोगुना, हैदराबाद में 49 फीसदी और कोलकाता में 31 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।
प्रोपटाइगर डॉट कॉम के सीईओ ध्रुव अग्रवाल ने कहा कि नए प्रोजेक्ट के लांच में कमी और मकानों की बिक्री में बढ़ोतरी रियल एस्टेट इंडस्ट्री के लिए अच्छा संकेत है। वहीं, इसके चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर अंकुर धवन ने कहा कि नए प्रोजेक्ट के लांच में कमी से साफ पता चलता है कि डेवलपर्स का फोकस पुराने प्रोजेक्ट को पूरा करने पर है न कि नए प्रोजेक्ट के लांच पर।