फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ खातेदारों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, घर खरीदने के लिए मिलेगा लोन, ईएमआई

Sat, 17 Nov 2018 04:19 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएफ खाताधारकों के लिए खुशखबर। अब जल्द ही आपका अपना घर होने का सपना पूरा हो सकेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने करोड़ों अंशधारकों को घर खरीदने के लिए लोन और ईएमआई की सुविधा देने पर विचार कर रहा है। अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले हो सकता है कि केंद्र सरकार इस स्कीम को पूरे देश में लागू कर दे।

विज्ञापन


दिसंबर में पेश होगा प्रस्ताव

ईपीएफओ ने एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके तहत वो जल्द ही देश के प्रमुख शहरों में अपनी तरफ से मकान बनवाएगा। यह प्रस्ताव दिसंबर में होने वाली सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (सीबीटी) की बैठक में पेश किया जाएगा। श्रम मंत्रालय की तरफ से पेश किए जाने वाले इस प्रस्ताव पर बोर्ड की मुहर लगने के बाद इसे वित्त मंत्रालय में अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। 

इनको मिलेगी लोन, ईएमआई की सुविधा

प्रस्ताव के अनुसार जिन लोगों का पीएफ खाता तीन साल से अधिक समय का है उनको घर खरीदने के लिए आसानी से लोन और ईएमआई की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही खाते में जमा 90 फीसदी राशि को निकालने की छूट भी मिलेगी। लोन की राशि पर जो ईएमआई बनेगी उसको भी पीएफ खाते के जरिए चुकाया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरवी रखनी होगी राशि

ईपीएफओ के केंद्रीय आयुक्त वीपी जॉय ने बताया कि हम ईपीएफओ के उपभोक्ताओं के लिए हाउसिंग स्कीम लाने जा रहे हैं। इस योजना के तहत कर्मचारी अपनी पीएफ राशि गिरवी रखकर घर खरीद सकते हैं और कर्ज का भुगतान ईपीएफ खाते से ईएमआई के जरिये कर सकते हैं।  

गारंटर बनेगा ईपीएफओ

इस योजना के तहत ईपीएफओ अपने उपभोक्ताओं के लिए गारंटर बनेगा ताकि वे अपनी सेवा अवधि के दौरान खुद के लिए किफायती घर खरीद सकें। हालांकि अपने उपभोक्ताओं के लिए जमीन खरीदने या मकान बनाने की संगठन की कोई योजना नहीं है। 

पिछले साल ईपीएफओ के कर्मचारियों के लिए किफायती घर उपलब्ध कराने का एजेंडा सीबीटी की बैठक में तय हुआ था। बैठक के दौरान विशेषज्ञ समिति ने उनके लिए घर मुहैया कराने की एक रिपोर्ट भी पेश की थी। 

बैंकों से मिलेगा कर्ज

समिति ने सर्वसम्मति से सिफारिश को मंजूर कर लिया कि कर्मचारियों को घर खरीदने की सुविधा मुहैया कराई जाए जहां वे अपने पीएफ संग्रह से अग्रिम राशि ले सकें और इसका भुगतान ईएमआई के रूप में कर सकें। कर्मचारी बैंक या हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों से यह कर्ज ले सकते हैं। कर्मचारियों को आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय की योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें