वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने माल ढुलाई लागत ज्यादा होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समुद्री ढांचे में निवेश से लागत 6 फीसदी घटाई जा सकती है। गोयल ने कहा, अगर कीमती नीचे नहीं आई तो भारत प्रतिस्पर्धा में पीछे रह जाएगा।
अभी कुल उत्पादन में माल ढुलाई की हिस्सेदारी 13 से 14 प्रतिशत है। सागरमाला परियोजना के जरिए जलमार्ग से माल ढुलाई को बढ़ाया जा सकेगा और लाभ भी 8 प्रतिशत के प्रतिस्पर्धी दायरे में आ जाएगी।