फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंधनों के दामों में लग रही आग, दिल्ली में 91 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल तो मुंबई में 97 रुपये के पार

Tue, 23 Feb 2021 04:38 PM IST
प्रियंका तिवारी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देशभर में ईंधनों के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी के जेब पर भारी प्रभाव पड़ रहा है। हालंकि, ईंधनों की खुदरा कीमतों में दो दिनों तक स्थिरता देखी गई लेकिन मंगलवार को एक बार फिर ईंधनों की खुदरा कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है।

विज्ञापन


दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल का दाम  91 रुपये प्रति लीटर तो वहीं, डीजल की कीमत 81 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई। सरकारी तेल विपणन कंपनियों की कीमत संबंधी अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की खुदरा दरों में मंगलवार को 35-35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। इससे ईंधनों की खुदरा दरें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं।

इस वृद्धि से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.93 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 97.34 रुपये प्रति लीटर हो गई। इसी तरह डीजल दिल्ली में 81.32 रुपये लीटर और मुंबई में 88.44 रुपये लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल और डीजल की दरों में 21 व 22 फरवरी को वृद्धि नहीं की गई थी। इससे पहले 12 दिन लगातार कीमतें बढ़ी थीं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो यहां ब्रेंट क्रूड मंगलवार को 66 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया। फरवरी में अब तक पेट्रोल की कीमतें 4.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की दरें 4.84 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं। इसी तरह 2021 में अब तक पेट्रोल 7.22 रुपये और डीजल 7.45 रुपये महंगा हो चुका है।

पेट्रोल की कीमत पहले ही राजस्थान और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर 100 रुपये से अधिक हो गई है। यह राज्य ईंधन पर अधिकतम मूल्य वर्धित कर (वैट) लगाते हैं।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें