फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नहीं बढ़ीं पेट्रोल की कीमतें, डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी

Wed, 10 Oct 2018 08:04 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Oil prices hike
विज्ञापन

सरकार द्वारा तेल की कीमतें घटाने का असर अब धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है, क्योंकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। बुधवार को एक बार फिर तेल की कीमतें बढ़ी हैं। हालांकि पेट्रोल के दाम तो नहीं बढ़े हैं, लेकिन डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में डीजल के दाम 24 पैसे बढ़े हैं, जिसके बाद अब राजधानी में डीजल की कीमत 74.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 

विज्ञापन


वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल की कीमतें नहीं बढ़ी हैं, लेकिन डीजल के दामों में 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अब मुंबई में डीजल की कीमत 77.93 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 

इससे पहले मंगलवार को भी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 23 पैसे और डीजल के दाम 29 पैसे बढ़े थे। मंगलवार को पेट्रोल 82.26 रुपये और डीजल 74.11 रुपये प्रति लीटर बिका था। जबकि मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमश: 23 पैसे और 31 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद मुंबई में पेट्रोल 87.73 रुपये और डीजल 77.68 रुपये प्रति लीटर बिका था। 
विज्ञापन


बता दें कि 4 अक्टूबर को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी। इसके साथ ही कई राज्यों ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये की कटौती की थी। लेकिन अब एक बार फिर तेल के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। दरअसल, हर रोज तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी। 

वित्त मंत्री जेटली ने भी हाल ही में तेल की बढ़ती कीमतों के पीछे मौजूद अंतरराष्ट्रीय कारणों का जिक्र करते हुए कहा था कि तेल उत्पादक देशों ने अपने उत्पादन को सीमित कर दिया है और इसलिए मांग और आपूर्ति (डिमांड एवं सप्लाई) में अंतर पैदा हो गया है, जिससे तेल के दाम बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें