केंद्र सरकार और कुछ राज्यों की सरकारों द्वारा दिवाली से पहले पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में कटौती करने के बाद भी लोगों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि कच्चा तेल दो साल के अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
फिलहाल सोमवार को पेट्रोल एक बार फिर से 80 रुपये के करीब पहुंच गया है।मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 76 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, डीजल 60.78 रुपये पर है। इससे साफ लगता है किआने वाले दिनों पेट्रोल के दाम एक बार फिर से 80 रुपये के पार पहुंच जाएंगे। डीजल के दाम भी 70 रुपये को पार कर सकते हैं।
पढ़ें- आप रद्द करवा सकते हैं किसी भी पेट्रोल पंप का लाइसेंस, अगर नहीं मिलीं ये सेवाएं
62 डॉलर के पार हुआ कच्चा तेल
विश्व में कच्चे तेल की कीमतें 62 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। एक बैरल में करीब पांच लीटर कच्चा तेल आता है। इससे पहले जुलाई 2015 में कच्चा तेल इस कीमत पर पहुंचा था। इससे पहले इस साल की शुरुआत में कच्चा तेल 55 डॉलर प्रति बैरल था, जो कि जून में 44 डॉलर तक आ गया था।
ओपेक देशों ने घटाया उत्पादन
ओपेक देशों ने कच्चे तेल का उत्पादन 1.8 मीलियन बैरल घटा दिया हालांकि डिमांड ज्यादा होने के कारण इसकी कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं।