आने वाले दिनों में हो सकता है आपको डीजल-पेट्रोल लेने के लिए पेट्रोल पंप के चक्कर नहीं लगाने पड़े। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो आने वाले दिनों में घर पर फूड और अन्य आइटम की तरह इनकी भी डिलिवरी हो सकेगी। पेट्रोल पंपों पर रोजाना लगने वाली भीड़ को कम करने के लिए सरकार इस योजना पर काम कर रही है। अभी इस तरह का प्रस्ताव सरकार के पास आया हुआ है, जिस पर सभी स्टेकहोल्डर से विचार मंगवाए गए हैं।
पेट्रोल-डीजल की करनी होगी प्री बुकिंग
तेल मंत्रालय ने ट्वीट करके बताया कि अगर कोई उपभोक्ता पहले से पेट्रोल-डीजल की प्री बुकिंग करेगा तो उसको घर बैठे इस सुविधा का लाभ मिलेगा। अभी देश भर में 3.5 करोड़ लोग रोजाना पेट्रोल पंप पर आते हैं और इनके जरिए सालाना 2500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होता है।
“Options being explored where petro products may be door delivered to consumers on pre booking” @dpradhanbjp (1/2)
— Petroleum Ministry (@PetroleumMin) April 21, 2017
“This would help consumers avoid spending excessive time and long queues at fuel stations” @dpradhanbjp (2/2)
— Petroleum Ministry (@PetroleumMin) April 21, 2017
डिजिटल ट्रांजेक्शन में हुआ बढ़ावा
तेल मंत्रालय ने कहा कि नोटबंदी के बाद से पेट्रोल पंपों पर डिजिटल ट्रांजेक्शन में काफी बढ़ावा देखने को मिला है। देश के 40 हजार पंपों पर प्वाइंट ऑफ सेल मशीन लग चुकीं हैं और 86 फीसदी से अधिक रिटेल आउटलेट्स पर डिजिटल इंफ्रास्ट्रकचर मौजूद है। इस वजह से रोजाना करीब 400 करोड़ रुपये का कैशलैस ट्रांजेक्शन प्रतिदिन हो रहा है।