फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: आज भी राहत, लगातार तीसरे दिन नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Fri, 26 Feb 2021 06:32 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पेट्रोल डीजल की कीमत आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार तीसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। इससे आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर महसूस होगी। आज भी डीजल और पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। बीते मंगलवार को डीजल की कीमत में 35 से 38 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई थी। 

विज्ञापन


जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
  

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 81.32 90.93
कोलकाता 84.20 91.12
मुंबई 88.44 97.34
चेन्नई 86.31 92.90


(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।) 

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

विज्ञापन


इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें