पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को फिर से तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत नहीं बढ़ी है लेकिन डीजल के दामों में 8 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में आज पेट्रोल 82.72 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से तो डीजल 75.46 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा।
वहीं देश की आर्थिक नगरी मुंबई की बात करें तो वहां भी पेट्रोल की कीमतें नहीं बढ़ी हैं लेकिन डीजल में 9 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। जिसके साथ ही आपको यहां पेट्रोल के लिए 88.18 रुपये प्रति लीटर तो डीजल के लिए 79.11 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे। वैसे तो पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में हर रोज कुछ न कुछ बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन खास बात ये है कि केंद्र सरकार ने जब से तेल की कीमतें घटाई हैं, तब से पेट्रोल की कीमतों में कम और डीजल की कीमतों में ज्यादा इजाफा देखने को मिल रहा है।
रविवार को भी
पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ी थीं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 6 पैसे का जबकि डीजल के दाम 19 पैसे बढ़े थे। जिसके बाद राजधानी में पेट्रोल की कीमत 82.72 रुपये और डीजल की कीमत 75.38 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ था। यहां पेट्रोल की कीमतों में 6 पैसे और डीजल की कीमतों में 20 पैसे की बढ़ोतकी दर से बिक रहा था।
इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 18 पैसे और 29 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे, जबकि मुंबई में भी पेट्रोल डीजल के दामों में क्रमश: 18 पैसे और 31 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। बता दें कि 4 अक्तूबर को वित्त मंत्री
अरुण जेटली ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी। इसके साथ ही कई राज्यों ने भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये की कटौती की थी।