अपने पासवर्ड को रिसेट करने के लिए आप डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट, नेटबैंकिंग, आधार ओटीपी, कुछ चुनिंदा बैंकों के जरिए वैलिडेशन या फिर डीमेट अकाउंट के जरिए वेरिफाई कर सकते हैं।
अकाउंट में इन तरीकों से कर सकते हैं लॉगिन
अब से आपको अपने अकाउंट में लॉगिन करने के लिए नए तरीकों का इस्तेमाल करना होगा, जिसके बाद अगर किसी व्यक्ति के पास आपके अकाउंट का पासवर्ड है तो भी वो इसमें लॉगिन नहीं कर पाएगा। अब से लॉगिन करने के लिए डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट, नेटबैंकिंग, आधार ओटीपी, बैंक अकाउंट के जरिए वेलिडेशन या फिर डीमेट अकाउंट का इस्तेमाल करना होगा।