यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एजूकेशन लोन पर ब्याज दरों में 2 फीसदी तक और होम लोन पर 0.25 फीसदी की कटौती की है। होम लोन पर दरों में कटौती एक निश्चित श्रेणी में की गई है। नई दरें 29 नवंबर से प्रभावी हो गईं।
बैंक से मिली जानकारी के मुताबिक, संशोधित दरों के अंतर्गत एजूकेशन लोन पर दरें 1.5-2 फीसदी कम हो गई हैं, जबकि 30 लाख रुपये से अधिक के होम लोन पर ब्याज दरें चौथाई फीसदी सस्ती हो गई हैं। बैंक अब 7.5 लाख रुपये तक का एजूकेशन लोन 12.75 फीसदी ब्याज पर देगा जबकि 7.5 लाख से अधिक के एजूकेशन लोन पर बैंक 12.50 फीसदी ब्याज वसूलेगा।