फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: UIDAI ने बंद की रीप्रिंट की सुविधा, अब 50 रुपये में ऑर्डर करें PVC आधार कार्ड

Sat, 19 Jun 2021 11:43 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूआईडीएआई ने पुराने स्टाइल वाला लंबा-चौड़ा आधार कार्ड रीप्रिंट करना बंद कर दिया है। अब पीवीसी आधार कार्ड जारी होता है। यह पुराने स्टाइल वाले कार्ड के मुकाबले आकर्षक है।
विज्ञापन
Aadhaar Card UIDAI news - फोटो : twitter: @UIDAI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए आधार कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार से जुड़ी सेवाएं देखने वाली अथॉरिटी है। नागरिकों के हित के लिए यूआईडीएआई समय-समय पर महत्वपूर्ण जानकारी देता रहता है। अगर आपका आधार कार्ड खो गया है तो आप यूआईडीएआई की वेबसाइट से इसका प्रिंट दोबारा मंगा सकते हैं। अब यूआईडीएआई ने पुराने स्टाइल वाला लंबा-चौड़ा आधार कार्ड रीप्रिंट करना बंद कर दिया है।

विज्ञापन


भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड रीप्रिंट का फॉर्मेट बदल दिया है। यूआईडीएआई अब पॉलिविनाइल क्लोराइड (PVC) आधार कार्ड जारी करता है। यह पुराने स्टाइल वाले लंबा-चौड़ा आधार कार्ड के मुकाबले बेहद आकर्षक है और एटीएम कार्ड जितना छोटा है। ऐसे में पानी से खराब होने या टूटने का डर नहीं रहेगा। इसलिए इसे आप आसानी से अपनी जेब में रख सकते हैं। 



50 रुपये लगेगा शुल्क 
पीवीसी कार्ड पर आधार को प्रिंट करवाने और घर तक मंगवाने के लिए आपको महज 50 रुपये का शुल्क देना होग। यदि आपके परिवार में चार लोग हैं तो आपको 200 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। एक ग्राहक द्वारा आधार कार्ड हेल्पलाइन से रीप्रिंट को लेकर पूछे गए सवाल पर आधार हेल्प सेंटर ने बताया कि आप ऑनलाइन माध्यम से आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। वहीं अगर आप आधार को फ्लेक्सिबल पेपर फॉर्मेट में रखना चाहते हैं तो आप ई-आधार का प्रिंट निकलवा सकते हैं।
विज्ञापन


ये है पूरी प्रक्रिया

  • PVC आधार कार्ड ऑडर करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें- 

uidai.gov.in 

  • इसके बाद माय आधार पर क्लिक करें। 
  • यहां 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करें।
  • अब वेबसाइट पर अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड या सिक्योरिटी कोड डालें जो आपकी स्क्रीन पर दिखेगा।
  • यहां आपको एक कॉलम दिखेगा जहां लिखा होगा 'मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है'। इस पर टिक करें।
  • अब जो अल्टरनेटिव नंबर आपने डाला होगा उस पर ओटीपी आएगा। 
  • ओटीपी डालने के बाद पेमेंट का ऑपशन आएगा, जिसे करने के बाद आपका पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें