फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: पोस्ट ऑफिस में है सेविंग्स अकाउंट? तो घर बैठे एक्टिवेट करें मोबाइल और नेट बैंकिंग

Fri, 18 Jun 2021 04:00 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पोस्ट ऑफिस के सेविंग्स अकाउंट में आपको सालाना चार फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके लिए न्यूनतम डिपॉजिट 500 रुपये है।
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में अब ज्यादा से ज्यादा लोग बचत पर ध्यान दे रहे हैं। इसलिए लोगों सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। देश में भारतीय डाक विभाग, यानी इंडिया पोस्ट भी लोगों को कई सुविधाएं प्रदान करता है। लेकिन इस बारे में कुछ ही लोगों को पता है। आप पोस्ट ऑफिस में सेविंग्स अकाउंट खोल सकते हैं। इसमें आपको सालाना चार फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके लिए न्यूनतम डिपॉजिट 500 रुपये है और अधिकतम डिपॉजिट की कोई सीमा नहीं है।

विज्ञापन


महामारी के दौरान लोग अपने ज्यादातर काम ऑनलाइन करने लगे हैं ताकि उन्हें घर से कम निकलना पड़े। पोस्ट ऑफिस भी सेविंग खाताधारकों को ज्यादातर सुविधाएं ऑनलाइन देता है। आप घर बैठे ही पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के लिए ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग एक्टिवेट कर सकते हैं।

ऐसे एक्टिवेट कर सकते हैं मोबाइल बैंकिंग

  • इसके लिए सबसे पहले आपको नीचे दिए गए लिंक पर जाना होगा।

https://ebanking.indiapost.gov.in

  • यहां से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और उसमें सही जानकारी भरें।
  • अब इसे पोस्ट ऑफिस ब्रांच में जमा कर दें। 
  • सभी डॉक्यूमेंट जमा करने के 24 घंटे बाद आपकी मोबाइल बैंकिंग एक्टिवेट हो जाएगी।
  • अब आप इंडिया पोस्ट मोबाइल बैंकिंग एप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे एक्टिवेट कर सकते हैं नेट बैंकिंग

  • इसके लिए सबसे पहले इंडिया पोस्ट की वेबसाइट से ऑनलाइन और एसएसएस बैंकिंग का एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • अब उसमें सही जानकारी भरें और पोस्ट ऑफिस ब्रांच में जमा कर दें।
  • केवाईसी दस्तावेजों को साथ में जमा करें।
  • इंटरनेट बैंकिंग एक्टिवेट होने की जानकारी आपके फोन पर एसएमएस के जरिए आएगी।
  • एसएमएस मिलने के बाद नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।

https://ebanking.indiapost.gov.in

  • अब 'न्यू यूजर ऐक्टिवेशन' विकल्प पर क्लिक करें और कस्टमर आईडी और पासवर्ड डालें।
  • dopeBanking@indiapost.gov पर अपने रजिस्टर्ड आईडी से CIF/User ID की जानकारी मेल करें। 
  • अब आपकी इंटरनेट बैंकिंग एक्टिवेट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें