फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHIM से जुड़ेंगे उबर-अमेजन , गूगल ने बनाया अलग ऐप

Tue, 11 Jul 2017 12:43 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल ऐप कैब कंपनी उबर सहित देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन जल्द ही पेमेंट के लिए यूपीआई पेमेंट सिस्टम से जुड़ जाएंगे। इसके लिए दोनों कंपनियों ने नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन (NPCI) से करार कर लिया है। संभवतः अगले महीने तक दोनों कंपनियां BHIM ऐप से जुड़ जाएंगी। 
विज्ञापन


गूगल, व्हॉट्सऐप से कर सकेंगे पेमेंट
लोगों को सुविधा देने के लिए NPCI जल्द ही गूगल और व्हॉट्सऐप को भी BHIM ऐप से जोड़ने का प्लान कर रही है। गूगल और व्हॉट्सऐप से लोग सभी बैंकों के यूपीआई ऐप से जुड़ जाएंगे और आसानी से पेमेंट कर सकेंगे। 
विज्ञापन

उबर
एनपीसीआई के सीईओ एपी होता ने कहा कि उबर जल्द ही अपने को भीम ऐप से जोड़ेगा। इससे उबर की कैब का इस्तेमाल करने वाले लोग अपने BHIM ऐप से पेमेंट कर सकेंगे। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार होता ने कहा कि उबर की प्रतिद्वंदी कंपनी ओला पहले ही यूपीआई से जुड़ चुकी है। 

होता ने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भी यूपीआई से जुड़ने के इच्छुक है। इसके लिए कंपनी कोई अलग से ऐप लांच नहीं करेगी, बल्कि अपने पेमेंट सिस्टम में एक पे बटन की सुविधा देगी। अभी कंपनी इसको टेस्ट कर रही है, जिसके पूरा होने के बाद विधिवत पब्लिक के लिए लांच किया जाएगा। 

गूगल ने BHIM पर पूरी किया टेस्टिंग प्रोसेस
होता ने कहा कि सर्च इंजन गूगल ने BHIM से जुड़ने के लिए अपने टेस्टिंग प्रोसेस को पूरा कर लिया है। अगले तीन महीनों में इसे लांच कर दिया जाएगा। अभी कंपनी को आरबीआई से अनुमति नहीं मिली है, जिसके चलते कंपनी को इसे लांच करने में समय लगेगा। गूगल ने इसके लिए अलग से एक ऐप भी बनाया है, जिसमें सभी प्रमुख बैंकों को जोड़ा जाएगा। 

होता ने यह भी बताया कि फेसबुक और व्हॉट्सऐप भी अपना यूपीआई ऐप लांच करने का मन बना रही हैं, लेकिन उन्हें अभी समय लगेगा। हालांकि इन दोनों कंपनियों को भी एनपीसीआई ने अपनी तरफ से ग्रीन सिगनल दे दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें