फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स रिटर्न फाइल करना हो तो टीआरपी से करें संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप टैक्स पेयर हैं तो इस समय आपको इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की चिंता सता रही होगी। आप या तो मैनुअली रिटर्न फाइल करने की सोच रहे होंगे या ई-रिटर्न की तैयारी में होंगे। यदि आपके लिए इन दो विकल्पों के जरिए रिटर्न फाइल कर पाना संभव नहीं है तो भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


आयकर विभाग ने आपके लिए टैक्स रिटर्न प्रिपेयर्स (TRPs) की व्यवस्था कर रखी है। आप बस आयकर विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करवाइए और एक निश्चित समय पर ये टैक्स रिटर्न प्रिपेयर्स (टीआरपी) आपके घर पर हाजिर होंगे। अगर आप नए करदाता हैं तो ये टीआरपी आप से कोई अतिरिक्त फीस भी नहीं लेंगे।

कौन हैं ये टीआरपी
टैक्स रिटर्न प्रिपेयर्स दरअसल आयकर विभाग द्वारा टैक्स रिटर्न प्रिपेयर्स योजना के तहत प्रशिक्षित किये गये पेशेवर हैं। इन्हें इनकम टैक्स एक्ट-1961 के तहत करदाताओं के रिटर्न फाइल करने के लिए अधिकृत किया गया है। ये टीआरपी आप से रिटर्न फाइल करने की न्यूनतम 250 रुपये की फीस लेते हैं। हालांकि ये फीस उन्हीं से ली जाती है, जिन्हें टैक्स देते तीन या तीन से अधिक वर्ष हो चुके हैं।
विज्ञापन


कैसे करें इनसे संपर्क
इस समय देश में 2,200 टीआरपी हैं। आयकर विभाग की योजना 5,000 टीआरपी का नया बैच तैयार करने की भी है। इसकी प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। इनको वेबसाइट www.trpscheme.com के जरिए लोकेट किया जा सकता है। वहां इनकी सूची, फोन नंबर और इमेल अड्रेस आदि उपलब्ध हैं। आप इनसे अपने क्षेत्र और सुविधा के अनुसार संपर्क कर सकते हैं।

ई-फाइल के लिए तैयार
देश में ई-फाइल करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है, इसलिए इन्हें खास तौर पर इलेक्ट्रॉनिक ढंग से टैक्स रिटर्न भरने (ई-फाइलिंग) के लिए प्रशिक्षित किया गया है। वित्त वर्ष 2011-12 में 1.64 करोड़ आयकरदाताओं ने अपना रिटर्न इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें