फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन मालिकों के लिए आई खुशखबरी, घटेगा थर्ड पार्टी इन्श्योरेंस का प्रीमियम

Sat, 08 Apr 2017 08:31 PM IST
amarujala.com, Submitted By : अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन मालिकों को यह खबर खुश कर देगी, खासकर उन लोगों को जिन्होने अभी तक अपने वाहन का थर्ड पार्टी इन्श्योरेंस नहीं कराया है या फिर करवाने जा रहे हैं। बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने थर्ड पार्टी इन्श्योरेंस कराने की दर को घटाने की मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


अब यह हो जाएगा थर्ड पार्टी  इनश्योरेंस प्रीमियम 

इरडा ने जो रेट तय किया है वो अब पहले से बढ़कर 27 फीसदी हो जाएगा। पहले इस प्रीमियम को इरडा ने 41 फीसदी तक बढ़ाने की मंजूरी दी थी।  

बीमा एजेंटों को मिलेगा रिवार्ड और कमीशन में होगी बढ़ोतरी

1 अप्रैल से बीमा एजेंटों का कमीशन बढ़ गया है और इसके साथ ही उनको रिवार्ड भी मिलेगा। इरडा ने कहा है कि जो एजेंट अच्छा काम करके दें उनको कंपनी की तरफ से अलग से प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

इसके अलावा पॉलिसी बेचने पर उनका कमीशन भी बढ़ाने के निर्देश इरडा ने कंपनियों को दे दिए हैं। इरडा ने कंपनियों से कहा है कि वो इस हिसाब से भी प्रीमियम का रेट अपने हिसाब से तय कर सकेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें