UID/EID पर क्लिक करने के बाद आपको अपना नाम, एनरॉलमेंट के वक्त दिया गया मोबाइल नंबर/ई-मेल आईडी टाइप करना होगा फिर स्क्रीन पर दिए गए चार अंकों के सुरक्षा कोड को दूसरे बॉक्स में वैसा ही टाइप करना होगा।
इसके बाद आपके मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आएगा। फिर ओटीपी पिन टाइप करने के बाद आपको यूआईडी नंबर मिलेगा जिसके जरिए आप अपना ई-आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इन स्टेप्स को करें फॉलो
- अब आपकों अपने ईमेल पर या मोबाइल पर एक आधार नम्बर या एन्लॉरमेंट नम्बर मिलेगा।
- अब आप इस लिंक eaadhaar.uidai.gov.in पर क्लिक करें।
- अब आप अपना नाम डाले।
- फिर अपना पिन कोड व रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर डाले।
- फिर आपको स्क्रिन पर एक कोड दिखाई देगा उसे डाल कर बटन पर क्लिक करे।
- एक ओटीपी आपके मोबाइल पर आयेगा। इसे नीचे दिए गये बाक्स में भर दे।
- फिर डाउनलोड बटन पर क्लिक करें, जिसके बाद आप अपने आधार कार्ड की सॉफ्ट कॉपी आसानी से प्राप्त कर लेंगे।