फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल 2021 से डाकघर खाते से चार गुना ज्यादा निकासी की होगी सुविधा 

Mon, 08 Mar 2021 07:54 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

अगर डाकघर में आपका बचत खाता है, तो एक अप्रैल 2021 से आप उससे 4 गुना ज्यादा रकम की निकासी कर सकते हैं। वर्तमान में बचत खाते से प्रति व्यक्ति निकासी सीमा 5,000 रुपये है। 

विज्ञापन


20,000 रुपये तक बचत खाते से कर सकेंगे निकासी, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सुविधा
दरअसल, बैंकों के साथ प्रतिस्पर्धा की दौड़ में शामिल होने के लिए भारतीय डाक में पोस्ट ऑफिस जीडीएस (ग्रामीण डाक सेवा) शाखा में बचत खाते से प्रति व्यक्ति निकासी की सीमा को 5,000 से बढ़ाकर 20,000 रुपये करने की घोषणा की है।

डाकघरों में बदलने वाले हैं बचत खातों से निकासी के नियम
इससे ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ग्राहकों को काफी सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा बचत खाते में डाकघर अपने ग्राहकों को सालाना 4 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। जबकि विभिन्न बैंक ब्याज दरों में कटौती कर रहे हैं। वहीं एसबीआई अपने ग्राहकों को बचत खाते पर सालाना 2.70 फीसदी ब्याज दे रहा है।
विज्ञापन


यह नियम भी होंगे लागू
50,000 से ज्यादा नकद जमा स्वीकार नहीं
नए नियम के तहत कोई भी ब्रांच पोस्टमास्टर एक दिन में एक खाते में 50,000 से ज्यादा नकद जमा लेनदेन स्वीकार नहीं करेगा। इसके अलावा जब तक पीपीएफ/वरिष्ठ नागरिक बचत योजना/मासिक आय योजना/किसान विकास पत्र/एनएससी योजनाएं आरबीएसटी सीबीएस एप में उपलब्ध कराई जाती है। इन खातों में जमा राशि केवल निकासी फार्म या चेक से ही स्वीकार होगी।
विज्ञापन


क्लियरिंग के लिए नहीं भेजा जाएगा चेक
किसी भी कोर बैंकिंग पोस्ट ऑफिस की ओर से जारी पीओएसपी (पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक) चेक को चेक के बराबर माना जाएगा।

अन्य शाखा से अनुमति नहीं
किसी अन्य शाखा (एसओएल) से भी 1 दिन में एक खाते से 50,000 रुपये से अधिक के नगद लेनदेन की अनुमति नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें