आकलन वर्ष 2016-17 के लिए व्यक्तिगत आयकर रिटर्न्स की ई-फाइलिंग जल्द शुरू होगी। रिटर्न फाइल करने वाले आयकर विभाग के द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन कैलकुलेटर के द्वारा अपने सालाना कर की देनदारी का आसानी से विश्लेषण कर उसे प्राप्त कर सकेंगे।
‘टैक्स-कैलकुलेटर’ एक ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित प्रोग्राम है, जो कर विभाग की वेबसाइट द्वारा शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य करदाताओं या रिटर्न फाइल करने वालों को उनकी कर देनदारी के आकलन में मदद करना है।