फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा: जेब पर न पड़े भार, इसलिए सभी तरह के जोखिम के लिए पर्याप्त होनी चाहिए पॉलिसी

Tue, 18 May 2021 02:59 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा सभी के लिए आवश्यक है। अगर आपके पास बीमा नहीं है, तो आपको यह जरूर लेना चाहिए। पॉलिसी खरीदने से पहले आपको जोखिम का भी ध्यान रखना पड़ेगा। 
विज्ञापन
इंश्योरेंस - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के समय में स्वास्थ्य बीमा नहीं लेना ठीक वैसे ही है जैसे बिना मास्क के बाहर जाना। महामारी के दौर में अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य बीमा जरूर लें। इससे न सिर्फ अस्पतालों के भारी-भरकम खर्च से राहत मिलेगी, बल्कि आप पर वित्तीय बोझ भी नहीं पड़ेगा। इसलिए अपने और अपने परिवार के इमरजेंसी मेडिकल खर्चों को कवर करने के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा और महत्वपूर्ण बीमा योजनाएं खरीदना सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय कदम है।

विज्ञापन


विशेषज्ञ 25 लाख रुपये तक का सम अश्योर्ड रखने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन आप कवरेज राशि बढ़ा भी सकते हैं। चूंकि एक से अधिक हेल्थ कवर लेने की अनुमति है, इसलिए आप एक नई इंश्योरेंस पॉलिसी भी ले सकते हैं। अगर आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस नहीं है, तो आपको एक हेल्थ इंश्योरेंस जरूर लेना चाहिए। ताकि भविष्य में कभी भी कोविड-19 की वजह से होने वाले अस्पताल के खर्च को कवर किया जा सके। 

सभी तरह के जोखिम के लिए पर्याप्त हो पॉलिसी
पॉलिसी खरीदने से पहले आपको जोखिम का भी ध्यान रखना पड़ेगा। कुछ ऐसे जोखिम हैं जो किसी भी वक्त आ सकते हैं। अगर हम इन बातों को ध्यान में रखके बीमा लें तो हम भविष्य में आने वाली मुसीबतों से आसानी से निपट सकेंगे। आपके परिवार में जो कमा रहा है, उसकी मृत्यु होने पर आपका पालन कैसे होगा इस बात का भी आपको ध्यान रखना चाहिए। आने वाले दिनों में बच्चों की पढ़ाई और शादी के खर्च को भी ध्यान में रखना चाहिए। घर में अगर कोई अचानक बीमार हो जाता है, तो उसका खर्च और व्यक्तिगत संपत्ति के नुकसान पहुंचने का डर भी हमें अकसर सताता है। जोखिम कईं हो सकते हैं। लेकिन अगर हम पहले से ही इनका ध्यान रखें तो हमारा भविष्य संवर सकता है। 
विज्ञापन


अस्पताल में कमरे और ICU की सीमाएं
कई ऐसी कंपनियां हैं जो अस्पताल में कमरे और आईसीयू के लिए भुगतान को सीमित रखती हैं। उन सीमाओं के बाद का भुगतान पॉलिसीधारक को ही करना होता है। इसलिए इंश्योरेंस लेने से पहले इस बात पर ध्यान देना जरूरी है। केवल उन्हीं इंश्योरेंस पॉलिसी को चुनें जो आपके अस्पताल में भर्ती होने पर आपके पूरे इलाज (कमरे का किराया और नर्सिंग के खर्चों सहित) को कवर करती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें