फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: 30 जून तक कर सकते हैं SBI की इस योजना में निवेश, मिलेगा ज्यादा ब्याज

Tue, 23 Mar 2021 04:05 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निवेश का मौका - फोटो : pixabay
विज्ञापन

यदि आप अपनी बचत पर अधिक ब्याज कमाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) योजनाओं में निवेश एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करना सबसे आसान और सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। इसमें निवेशक को तय अंतराल पर निश्चित रिटर्न मिलना तय होता है, साथ ही बाजार के उतार-चढ़ाव का भी इस पर कोई असर नहीं पड़ता। अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने तीसरी बार वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट' स्कीम को 30 जून 2021 तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


इसलिए लागू हुई योजना
इससे पहले मई में इसकी अवधि सितंबर तक बढ़ाई गई थी और दिसंबर में इस योजना की अवधि 31 मार्च 2021 तक के लिए बढ़ी थी। कोरोना वायरस महामारी के दौरान ग्राहकों को ज्यादा ब्याज का मुनाफा देने के लक्ष्य से यह योजना लागू की गई थी। 

इतना होगा फायदा
इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को पांच साल या उससे ज्यादा की अवधि तक जमा करने पर 30 आधार अंकों का अतिरिक्त प्रीमियम इंट्रेस्ट मिलता है। पांच साल से कम के खुदरा टर्म डिपॉजिट पर आम नागरिकों के मुकाबले 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा। वहीं पांच साल से ज्यादा के खुदरा टर्म डिपॉजिट पर आम नागरिकों के मुकाबले वरिष्ठ नागरिक 0.80 फीसदी (0.50 +0.30) ज्यादा ब्याज मिलेगा। 
विज्ञापन


आगे जानते हैं इसके तहत आपको कितना ब्याज मिलेगा।

विज्ञापन

जानिए कितना मिलेगा ब्याज
मौजूदा समय में आम नागरिकों को पांच साल की अवधि तक 5.4 फीसदी ब्याज का लाभ मिलता है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक स्पेशल एफडी योजना के तहत एफडी लेता है, तो उसे 6.20 फीसजी ब्याज मिलेगा।

ऐसे चुनें सही एफडी
  • बैंक हर अवधि की एफडी पर अलग ब्याज दर देते हैं। निवेश के लक्ष्य को देखकर सही अवधि और ज्यादा ब्याज दर चुनें।
  • पैसे लगाने से पहले बैंक की साख को परखें और क्रिसिल, इक्रा पर रेटिंग की जांच करें।
  • भुगतान के तरीकों की जानकारी लें। बैंक संचयी एफडी में ब्याज दर का भुगतान परिपक्वता अवधि पर ही करते हैं। गैर संचयी एफडी पर ब्याज का भुगतान विकल्प के तहत तिमाही, छमाही या सालाना हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें