जरूरी है रिटायरमेंट की प्लानिंग
नौकरी करते समय हम मकान, गाड़ी खरीदने और बच्चों की पढ़ाई या शादी के लिए ही पूंजी जुटाने में व्यस्त रहते हैं और खुद के लिए योजना बनाने का समय ही नहीं मिलता। लिहाजा आपको यह समझना होगा कि रिटायरमेंट पूंजी जमा करना भी अन्य लक्ष्यों जितना महत्वपूर्ण है। अगर इसमें देरी होती है तो पर्याप्त पूंजी एकत्र करना संभव नहीं होगा और रिटायरमेंट के बाद आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है। इस लक्ष्य के लिए जितनी जल्दी हो सके अपने निवेश की शुरुआत कर दें।
यह भी पढ़ें:
जरूरी खबर : सितंबर तक सभी बैंकों में लागू होगा चेक से जुड़ा ये नियम, जानिए आपको फायदा होगा या नुकसान
जारी रखें एसआईपी में निवेश
2020 में मार्च और अप्रैल में इक्विटी बाजार में गिरावट आई थी। इसने पिछले तीन से चार वर्षों के भीतर शुरू हुई एसआईपी के निवेश को नुकसान में बदलना शुरू कर दिया था। इससे कई निवेशक घबरा गए और अपनी इक्विटी एसआईपी को रोक दिया। शेयर बाजार में निवेश का अच्छा और कम जोखिम वाला जरिया है। अगर आपके आप इमरजेंसी फंड मौजूद है तो पहले से चल रही एसआईपी ना रोकें। क्योंकि लंबी अवधि में मौजूदा गिरावट आपको फायदा देगी। ब्लू चिप कंपनियों वाले म्युचुअल फंड में निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। ब्लू चिप यानी ऐसी कंपनियां जिनकी पूंजी शेयर बाजार मे सबसे ज्यादा है। निफ्टी 50 में शामिल कंपनियां ब्लू चिप कंपनियां मानी जाती हैं। इक्विटी की तुलना में डेट में निवेश सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इसमें सीमित रिटर्न ही मिलता है। इक्विटी मार्केट ने अप्रैल से रिकवरी करना शुरू कर दिया था, और नवंबर के बाद से बाजार नई ऊंचाई पर पहुंचना शुरू हो गया। एसआईपी जारी रखने वाले निवेशकों ने बहुत कम लागत पर यूनिट खरीदे, निवेश लागत को औसत किया और अब बाजार की रिकवरी के बाद ये निवेशक एसआईपी रोकने वाले निवेशकों के मुकाबले कहीं ज्यादा रिटर्न कमा रहे हैं।