फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई के पुराने ग्राहकों की घटेगी EMI

Sat, 22 Sep 2012 09:04 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सस्ती ब्याज दरों का फायदा पुराने ग्राहकों को देने के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने अपने बीपीएलआर (प्रधान ब्याज दर) में 0.25 फीसदी की कमी की है। देश के सबसे बड़े बैंक के इस कदम से उसके फ्लोटिंग रेट पर कर्ज लेने वाले 7-8 फीसदी ग्राहकों को लाभ होगा।
विज्ञापन


बैंक का बीपीएलआर 27 सितंबर से 14.75 फीसदी से घटकर 14.5 फीसदी हो जाएगा। इससे होम, कार समेत अन्य लोन की ईएमआई ग्राहकों के लिए घट सकती है। बैंक इसके पहले बेस रेट में 0.25 फीसदी की कमी कर चुका है।
बीपीएलआर वह दर है जिसके आधार पर बैंक बेस रेट व्यवस्था लागू होने के पहले कर्ज देते थे।

बेस रेट व्यवस्था जुलाई 2011 से लागू होने के बाद अब सभी बैंकों ने बीपीएलआर के आधार पर कर्ज देना बंद कर दिया है। हालांकि अभी भी बैंकों के कई पुराने ग्राहक बीपीएलआर के आधार पर कर्ज चुका रहे हैं। ऐसे में बेस रेट घटाने से इन ग्राहकों को सस्ती ब्याज दरों का लाभ नहीं मिलता है।
विज्ञापन


बैंक इन पुराने ग्राहकों को बेस रेट पर शिफ्ट होने का मौका भी देते हैं। भारतीय स्टेट बैंक के चीफ जनरल मैनेजर (फाइनेंस कंट्रोल) सुनील पंत ने अमर उजाला को बताया कि अभी भी फ्लोटिंग रेट पर कर्ज लेने वाले ग्राहकों में से 7-8 फीसदी ग्राहक ऐसे हैं जिनका कर्ज बीपीएलआर आधारित है। बीपीएलआर में कमी से इन ग्राहकों को सस्ती ब्याज दरों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें