एसबीआई
एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को विशेष एफडी योजना के तहत आम जनता के लिए मुकाबले 80 आधार अंक (बीपीएस) ज्यादा ब्याज देता है। वर्तमान में, एसबीआई आम जनता को पांच साल की एफडी पर 5.4 फीसदी ब्याज देता है। यदि कोई वरिष्ठ नागरिक विशेष एफडी योजना के तहत सावधि जमा करते हैं, तो एफडी पर उन्हें 6.20 फीसदी ब्याज दर मिलता है। हालांकि अगर वरिष्ठ नागरिक स्कीम के तहत एफडी की समय से पहले निकासी का विकल्प चुनते हैं, तो उनका फिक्स्ड डिपॉजिट इन्वेस्टमेंट केवल 5.9 फीसदी होगा, यानी सामान्य ग्राहकों से 50 बीपीएस ऊपर।
एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को जमा राशि पर 75 बीपीएस ज्यादा ब्याज दर प्रदान करता है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक एचडीएफसी बैंक के सीनियर सिटीजन केयर एफडी के तहत सावधि जमा करता है, तो एफडी पर लागू ब्याज दर 6.25 फीसदी होगी। ये दरें 13 नवंबर से लागू हैं।
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक जमा राशि पर 80 बीपीएस अधिक ब्याज दर प्रदान करता है। आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन ईयर एफडी योजना वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष 6.30 फीसदी की ब्याज दर प्रदान करती है। ये ब्याद दरें 21 अक्तूबर से प्रभावी हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर 100 आधार अंक अधिक ब्याज प्रदान करता है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक विशेष एफडी योजना (पांच साल से 10 साल तक) के तहत एक निश्चित जमा राशि रखता है, तो एफडी पर लागू ब्याज दर 6.25 फीसदी होगी। ये दरें 16 नवंबर से प्रभावी हैं।
आगे जानते हैं सही एफडी का चयन करने का तरीका।