फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2018: एसबीआई को उम्मीद, इस बार इनकम टैक्स में मिलेगी 3 लाख की छूट

Tue, 23 Jan 2018 03:07 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sbi
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने माना है कि इस बार के बजट में पर्सनल इनकम टैक्स में कम से कम 3 लाख रुपये की छूट लोगों को मिलनी चाहिए। ऐसा होने से करीब 75 लाख टैक्सपेयर्स को फायदा होगा, जिनकी सैलरी सातवें वेतन आयोग के अनुसार काफी बढ़ गई है। 
विज्ञापन


सरकार पर पड़ेगा 7500 करोड़ का भार
एसबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर सरकार मौजूदा मकान खरीदारों के लिए ब्याज भुगतान की आयकर से छूट सीमा दो लाख से बढ़ाकर ढाई लाख करती है तो 75 लाख मकान खरीदारों को राहत मिलेगी और सरकार पर 7500 करोड़ रुपये का वित्तीय भार पड़ेगा।

गौरतलब है कि एनडीए सरकार का यह आखिरी पूर्णकालिक बजट है। इस बार 29 जनवरी को इकोनॉमिक सर्वे और एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा।

इस रिपोर्ट में बैंक डिपॉजिट के जरिये बचत को बढ़ावा देने की भी वकालत की गई है।  वित्त मंत्री अरुण जेटली 1 फरवरी को मौजूदा सरकार का पांचवां और अंतिम पूरा बजट पेश करने जा रहे हैं। सरकार ने 1 990-92 से धीरे धीरे आयकर स्लैब को 22,000 रुपये से बढ़ाकर 2014-15 में 2.5 लाख कर दिया है।
विज्ञापन


दूसरी रिपोर्टों के मुताबिक़ बार बजट में 60 साल से ज्यादा और 80 साल से कम के सीनियर सिटीजन के लिए टैक्स छूट सीमा 3.50 लाख रुपये और 80 साल और उससे अधिक उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन के लिए छूट 5.50 लाख रुपये या इससे ज्यादा हो सकती है।

इनकम टैक्स की छूट सीमा बढ़ाने को लेकर तीन प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है। ये तीन प्रस्ताव वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने इकनॉमिस्ट और टैक्स एक्सपर्ट के साथ बातचीत करके बनाए हैं। इस पर अंतिम फैसला पीएमओ के साथ मीटिंग के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें