फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई उधारी दरों में और कटौती करेगा

Tue, 25 Sep 2012 03:39 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी आधार दर में और कटौती करने के संकेत दिए हैं। इससे कुछ निश्चित श्रेणी के लोन पर ब्याज दरों में कमी आ सकती है। हाल ही में एसबीआई ने एसएमई, होम और ऑटो लोन सस्ता किया था। एसबीआई के चेयरमैन प्रतीप चौधरी ने बताया कि बैंक ने पहले ही बेस रेट में कमी की है।
विज्ञापन


इसमें और कटौती करना मुश्किल है, लेकिन बैंक यह फैसला ले सकता है। इससे कुछ निश्चित श्रेणी के लोन की ब्याज दरों में कमी आएगी। रिजर्व बैंक की ओर से सीआरआर में 0.25 फीसदी की कमी किए जाने के बाद पिछले मंगलवार को एसबीआई ने अपनी आधार दर में चौथाई फीसदी कटौती कर 9.75 फीसदी कर दिया था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें