फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SMS अलर्ट का 60 रुपये वसूलेगी एसबीआई

Sun, 30 Jun 2013 08:02 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों को बैंक से एसएमएस अलर्ट पाने के लिए अब सालाना 60 रुपये का भुगतान करना होगा। एसबीआई के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य बैंक द्वारा भी इसी तरह के कदम उठाए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एसबीआई की ओर से की गई घोषणा में कहा गया है कि जून 2013 में समाप्त तिमाही से सेवा कर सहित प्रति तिमाही 15 रुपये एसएमएस शुल्क वसूला जाएगा।

एसबीआई ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह शुल्क सिर्फ विशेष अलर्ट के लिए होगा या फिर नियामक की ओर से जारी दिशानिर्देश के तहत डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड से लेनदेन पर भी लागू होगा।
विज्ञापन


निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआईसीआई और एचडीएफसी पहले ही अपने ग्राहकों से सेवा कर छोड़कर 60 रुपये सालाना विशेष एसएमएस अलर्ट शुल्क वसूल रहे हैं।

फिलहाल सेवा कर की दर 12 प्रतिशत है। साथ ही सेवा कर का 3 प्रतिशत शिक्षा उपकर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें