देश के सबसे बड़े बैंक ने अपने एफडी खाता रखने वाले ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सोमवार को घोषणा की है कि वो एफडी पर ब्याज दरों को घटाने जा रहा है। नई दरें कल से यानी 10 सितंबर से लागू होंगी।
बल्क और रिटेल में की है कटौती
बैंक ने घोषणा की है कि खुदरा सावधि जमा (रिटेल फिक्स्ड डिपॉजिट) पर ब्याज दर में 0.20 से 0.25 फीसदी तक की कटौती की गई है। जबकि एकमुश्त बड़ी राशि की सावधि जमा की ब्याज दर में 0.10 से लेकर 0.20 फीसदी तक की कटौती की है। जमा पर ये कटौतियां मंगलवार से प्रभावी होंगी।
आम नागरिकों को एफडी पर मिलेगा इतना रिटर्न
| एफडी की अवधि |
पुरानी ब्याज दर |
नई ब्याज दर |
| सात दिन से 45 दिन |
4.50 फीसदी |
4.50 फीसदी |
| 46 दिन से 179 दिन |
5.50 फीसदी |
5.50 फीसदी |
| 180 दिन से 210 दिन |
छह फीसदी |
5.80 फीसदी |
| 211 दिन से एक साल |
छह फीसदी |
5.80 फीसदी |
| एक साल से दो साल |
6.70 फीसदी |
6.50 फीसदी |
| दो साल से तीन साल |
6.50 फीसदी |
6.25 फीसदी |
| तीन साल से पांच साल |
6.25 फीसदी |
6.25 फीसदी |
| पांच साल से 10 साल |
6.25 फीसदी |
6.25 फीसदी |
वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर मिलेगा इतना रिटर्न
| एफडी की अवधि |
पुरानी ब्याज दर |
नई ब्याज दर |
| सात दिन से 45 दिन |
पांच फीसदी |
पांच फीसदी |
| 46 दिन से 179 दिन |
छह फीसदी |
छह फीसदी |
| 180 दिन से 210 दिन |
6.50 फीसदी |
6.30 फीसदी |
| 211 दिन से एक साल |
6.50 फीसदी |
6.30 फीसदी |
| एक साल से दो साल |
7.20 फीसदी |
सात फीसदी |
| दो साल से तीन साल |
सात फीसदी |
6.75 फीसदी |
| तीन साल से पांच साल |
6.75 फीसदी |
6.75 फीसदी |
| पांच साल से 10 साल |
6.75 फीसदी |
6.75 फीसदी |