सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बृहस्पतिवार को होम लोन की दर 0.05 फीसदी घटाकर 8.30 फीसदी कर दी, जो बैंकिंग उद्योग में सबसे कम है। बैंक ने ऑटो लोन की दरों में भी कटौती की है। ऑटो लोन को 0.05 फीसदी घटाकर 8.70 फीसदी कर दिया है।
पढ़ें: बैंक खाता धारकों के लिए जरूरी खबर, नहीं पढ़ी तो फिर पछताएंगे...
एसबीआई द्वारा खुदरा ऋण की दरों में कटौती से अन्य बैंक भी अपने ऋण की दरों में कटौती कर सकते हैं। एसबीआई ने एक बयान में कहा कि इस कटौती के साथ ही एसबीआई बाजार में सबसे कम दर पर होम लोन दे रहा है। नई दरें एक नवंबर से ही प्रभावी हो जाएंगी।
ऋण दरों में यह कमी दो दिन पहले एमसीएलआर में कटौती और 10 महीनों के अंतराल के बाद हुई है। बैंक ने दर में अंतिम कटौती एक जनवरी को की थी। ऋण दर में कटौती पर एसबीआई के प्रबंध निदेशक (खुदरा बैकिंग) पीके गुप्ता ने कहा कि दरों में इस कटौती के साथ ही हम खुदरा ऋण के क्षेत्र में अपने उत्पादों पर सबसे कम दर पर ऋण मुहैया करा रहे हैं।
पढ़ें: दिसंबर में सस्ती हो सकती है आपके लोन की EMI, आरबीआई घटा सकता है रेपो रेट
कस्टमर एक्सपीरियंस बढ़ाने के लिए कम ऋण दर के साथ विस्तृत वितरण नेटवर्क एवं डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किसी भी खुदरा ऋण ग्राहक के लिए शानदार पैकेज है।