फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

निवेश के मंत्र 35: बिना जोखिम के वरिष्ठ नागरिक यहां कर सकते हैं निवेश, जानें टॉप-5 तरीके

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 01 Jun 2020 04:37 PM IST

सार

  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए निवेश के टॉप-5 तरीके
  • बिना जोखिम के वरिष्ठ नागरिकों के लिए निवेश के विकल्प
  • भविष्य के लिए पैसा बचाना अभी से है जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Investment in banks and large corporate funds is better - फोटो : Amar Ujala


वरिष्ठ नागरिकों को भविष्य के लिए पैसा बचाने के लिए निवेश की सलाह दी जाती है और ऐसी जगह निवेश जहां करने पर जोखिम कम हो। वरिष्ठ नागरिक निवेश की किस स्कीम में पैसा लगा सकते हैं और कहां उन्हें फायदा मिलेगा, इसके लिए आप नीचे दिए गए पांच विकल्पों को देख सकते हैं...


सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम

ये स्कीम सरकार की ओर से चलाई जाती है, इसलिए इसमें जोखिम कम रहता है। यह स्कीम वरिष्ठ नागरिकों को अप्रैल से लेकर जून तक 7.4 फीसद की ब्याज दर देगी। इस स्कीम में वरिष्ठ नागरिक न्यूनतन एक हजार रुपये से अधिकतम एक लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।


पांच साल तक इस स्कीम के तहत अपना निवेश लॉक करके रख सकते हो, यही नहीं सरकार आपको अगले तीन साल तक निवेश बढ़ाने का भी विकल्प देती है। इस स्कीम में आयकर कानून के 80सी के तहत हर साल डेढ़ लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिलती है।


पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम

ये स्कीम भी सरकार की ओर से चलाई जाती है। इस स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को मासिक तौर पर थोड़ी-थोड़ी राशि मिलती रहती है। वरिष्ठ नागरिक पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में अपना खाता खोल सकते हैं और अधिकतम साढ़े चार लाख या फिर नौ लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं।


ये स्कीम 7.6 फीसद की ब्याज दर से मुनाफा देती है। इस स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों का पैसा सुरक्षित रहता है। इस स्कीम में लॉक-इन अवधि पांच साल है यानि कि पांच साल से पहले आप अपना पैसा नहीं निकाल सकते हैं, ये स्कीम फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा रिटर्न देती है।


सीनियर सिटिजन फिक्स्ड डिपॉजिट

साधारण तौर पर कई बैंक सीनियर सिटिजन को फिक्स्ड डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज दर देते हैं लेकिन एसबीआई और एचडीएफसी जैसे बैंकों ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्कीम जारी की है। इन स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 0.5 फीसद ज्यादा ब्याज मिलता है। 
विज्ञापन


इस स्कीम के तहत निवेश की अवधि एक से दस साल के बीच होती है। इस स्कीम में आयकर कानून के 80सी के तहत हर साल डेढ़ लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिलती है।


करमुक्त बॉन्ड्स

सरकारी संस्थानों की ओर से करमुक्त बॉन्ड्स जारी किए जाते हैं। पीएफसी, हुडको, एनएचएआई, आरईसी, आईआरएफसी, एनटीपीसी जैसे संस्थान करमुक्त बॉन्ड जारी करते हैं जो सबसे ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं।


इस स्कीम में सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाला फीचर है इसका करमुक्त ब्याज। स्थायी सालाना आय पाने के लिए वरिष्ठ नागरिक करमुक्त बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिक अगर दस साल के निवेश का नजरिया बना रहे हैं, तभी निवेश करें।


तात्कालिक एन्यूटी

लाइफ इंश्योरेंस के एन्यूटी स्कीम में वरिष्ठ नागरिक निवेश कर सकते हैं। निवेश के बदले में नागरिकों को गारंटीड पेंशन मिलेगी। एन्यूटी में अलग-अलग तरह की पेंशन मिलती है, जैसे जिंदगीभर के लिए पेंशन या फिर मौत हो जाने पर पत्नी/पति को पेंशन। 


वरिष्ठ नागरिक एन्यूटी में निवेश करते हैं क्योंकि इसमें उन्हें गारंटीड पेंशन मिलती है। आयकर कानून के 80सी के तहत एन्यूटी के प्रीमियम प्लान करमुक्त होते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next