फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से 7 साल तक जमा कर सकेंगे सोना

Thu, 14 Feb 2013 10:08 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोने के बढ़ते आयात पर लगाम लगाने के लिए गोल्ड डिपॉजिट स्कीम में भारतीय रिजर्व बैंक ने बदलाव किया है। रिजर्व बैंक ने इसके तहत जहां बैंकों को खुद ही स्कीम लांच करने की छूट दे दी है। वहीं स्कीम के तहत सोना रखने की न्यूनतम अवधि भी रिजर्व बैंक ने बढ़ा दी है।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक द्वारा जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि बैंक अब गोल्ड डिपॉजिट स्कीम के तहत न्यूनतम सोना रखने की अवधि को तीन माह से बढ़ाकर छह माह कर दें। यानी बैंक के पास सोना जमा करने वाले ग्राहकों को गोल्ड डिपॉजिट स्कीम के तहत कम से कम छह महीने बैंक के पास सोना रखना होगा। जमाकर्ता अधिकतम सात साल तक बैंक के पास स्कीम के तहत सोना रख सकेंगे।

रिजर्व बैंक ने इसके अलावा बैंकों को यह छूट दे दी है कि उन्हें गोल्ड डिपॉजिट स्कीम को डिजाइन करने और उसे लांच करने के लिए रिजर्व बैंक से अब अनुमति नहीं लेनी होगी। बैंकों को केवल लांच के बाद स्कीम के बारे जानकारी और स्कीम के तहत सोना लेने वाली बैंक की शाखा के बारे में रिजर्व बैंक को जानकारी देनी होगी। सरकार गोल्ड डिपॉजिट स्कीम के जरिए देश में बढ़ रहे सोने के आयात पर लगाम लगाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें