फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीजीएस से पैसे भेजने का समय शाम छह बजे तक बढ़ा, आरबीआई ने दी राहत

Tue, 28 May 2019 10:07 PM IST
Gaurav Pandey बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक
विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आम आदमी को राहत देते हुए आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) के जरिए पैसे भेजने का समय डेढ़ घंटे बढ़ाकर शाम 6 बजे तक कर दिया है। यह व्यवस्था एक जून से प्रभावी होगी। आरबीआई ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फिलहाल आरटीजीएस के जरिए शाम साढ़े चार बजे तक ही धन अंतरण की सुविधा है।  आरटीजीएस व्यवस्था के तहत , पूंजी हस्तांतरण (फंड ट्रांसफर) का काम तुरंत होता है। आरटीजीएस का उपयोग मुख्यत: बड़ी राशि के हस्तांतरण के लिए होता है। इसके तहत न्यूनतम 2 लाख रुपये भेजे जा सकते हैं और अधिकतम राशि भेजने की कोई सीमा नहीं है। 

विज्ञापन


आरबीआई ने अधिसूचना में कहा, 'उसने आरटीजीएस में ग्राहक लेनदेन के लिए समय को शाम साढे चार बजे से बढ़ाकर 6 बजे करने का फैसला किया है।' आरटीजीएस के तहत यह सुविधा एक जून से मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें