फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB Scheme: पंजाब नेशनल बैंक में खुलवाएं ये खाता, मिलेगा 23 लाख रुपये का फायदा, जानें कैसे

Thu, 02 Dec 2021 02:09 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PNB MySalary Account:  पीएनबी में माय सैलरी (Mysalary Account) खुलवाना होगा। इसके तहत आप 23 लाख रुपये तक का फायदा ले सकते हैं। हम बता रहें कि किस तरह से मिलेगा आपको ये लाभ। खाता खुलवाने के साथ ही खाताधारक को 20 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर दिया जाता है।
विज्ञापन
पीएनबी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप नौकरीपेशा हैं और बैंक खाता खुलवाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। पंजाब नेशनल बैंक अपने यहां खास सुविधा दे रहे है। इसके लिए आपको पीएनबी में माय सैलरी (Mysalary Account) खुलवाना होगा। इसके तहत आप 23 लाख रुपये तक का फायदा ले सकते हैं। हम बता रहें कि किस तरह से मिलेगा आपको ये लाभ। 

विज्ञापन


खाताधारक को मिलेंगी ये सुविधाएं
पंजाब नेशनल बैंक के अनुसार, नौकरीपेशा लोगों के लिए बैंक में ये खाता खुलाना कई मायनों में लाभ का सौदा साबित होगा। माय सैलरी अकाउंट के साथ व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और ओवरड्राफ्ट के साथ स्वीप सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। 

20 लाख का एक्सिडेंट कवर 
बीमा के साथ-साथ पीएनबी माय सैलरी अकाउंट धारक को और भी कई सुविधाएं दे रहा है। इसमें जीरो बैलेंस और जीरो बैलेंस तिमाही अकाउंट खुलवा सकते हैं। यह खाता खुलवाने के साथ ही खाताधारक को पूरे 20 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर दिया जाता है। 
विज्ञापन


बाकी के तीन लाख का फायदा यहां
पीएनबी के अनुसार, बैंक की ओर से यह खाता खुलवाने वाले धारक को ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी। इसमें कुल चार श्रेणियां निर्धारित की गई हैं, जिनके तहत लाभ लिया जा सकता है। 
 
श्रेणी सुविधा
सिल्वर श्रेणी 50,000 रुपये के ओवरड्राफ्ट की सुविधा।
गोल्ड श्रेणी 1,50,000 रुपये तक की सुविधा।
प्रीमियम श्रेणी 2,25,000 हजार रुपये की सुविधा।
प्लेटिनम श्रेणी 3,00,000 लाख के ओवरड्राफ्ट की सुविधा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें