फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा सौ साल से है भरोसेमंद डाक जीवन बीमा

Wed, 17 Oct 2012 06:40 PM IST
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक जीवन बीमा सरकार की शुरुआत देश की आजादी से भी पहले डाक-तार विभाग द्वारा 1 फरवरी 1884 को की गई थी। इसे मूलत: डाक विभाग के कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया था, पर बढ़ती लोकप्रियता के चलते बाद में इसे केंद्र व राज्य सरकारों के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध करा दिया गया। आगे चलकर इसमें राष्ट्रीकृत बैंकों, सरकारी वित्तीय संस्थानों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों, नगर निकाय व जिला पंचायत जैसे स्थानीय निकायों व सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों को भी इसमें शामिल कर लिया गया।
विज्ञापन


क्या हैं खूबियां
निवेश की सुरक्षा पर सरकार की गारंटी
धारा 88 के तहत आयकर में छूट
कम प्रीमियम और अधिक बोनस
पॉलिसी पर लोन की सुविधा
मासिक, छमाही व सालाना प्रीमियम का विकल्प
छह महीने के अग्रिम प्रीमियम पर 1 फीसदी की छूट
12 माह के अग्रिम प्रीमियम पर 2 फीसदी की छूट
देशभर में किसी भी डाक घर में प्रीमियम जमा करने की सुविधा
कंप्यूटराइज्ड प्रणाल के माध्यम से क्लेम का तेजी से निपटारा

योजनाएं
संतोष
सुरक्षा
सुविधा
सुमंगल
युगल
सुरक्षा
चिल्ड्रेन पॉलिसी

पात्रता
आयु सीमा 19 से 50 वर्ष
केंद्र व राज्य सरकार कर्मचारी
रक्षा सेवा के कर्मचारी
सरकारी निकाय द्वारा स्थापित विश्वविद्यालयों के कर्मचारी
सभी राष्ट्रीयकृत बैंक, एसबीआई की सहायक इकाइयों व रिजर्व बैंक कर्मचारी
केंद्र व राज्य सरकारों के अधीन संचालित इकाइयों, निगमों व बोर्डों के कर्मी
यूटीआई, आईडीबीआई जैसे सरकारी नियंत्रण वाले वित्तीय संस्थानों के कर्मी
रेलवे कर्मचारी
राज्य बीमा निगम के कर्मचारी
प्रोविडेंट फंड संगठन के कर्मचारी

ग्रामीण जीवन बीमा
योजनाएं
ग्राम संतोष
ग्राम सुरक्षा
ग्राम सुविधा
ग्राम सुमंगल
ग्राम प्रिया
चिल्ड्रेन पॉलिसी

पात्रता
ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाला 19 से 50 वर्ष आयु का कोई भी व्यक्ति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें