देश में अभी भी ज्यादातर अभिभावक अपने बच्चों के कैरियर के बारे में शुरू से ही योजना नहीं बनाते हैं। एक निजी बीमा कंपनी द्वारा कराये गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक देश में महज 24 फीसदी अभिभावक ही इसके लिए पूर्व योजना बनाते हैं।
अवीवा लाइफ इंश्योरेंस द्वारा कराये गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक देश में महज 24 फीसदी अभिभावक ही अपने बच्चों के लिए पहले से योजना बनाते हैं। हालांकि दिल्ली में यह 29 फीसदी है। इससे यह भी पता चला है कि डॉक्टर, इंजीनियर और क्रिकेटर बनाने के मामले में दिल्ली अव्वल है।
सर्वेक्षण के मुताबिक योजना बनाने वाले अधिकतर अभिभावक अभी भी फैशन डिजाइनिंग या कोई और कैरियर के बजाय डॉक्टर या इंजीनियर कैरियर के लिए योजना बनाते हैं। हालांकि बच्चों का झुकाव डॉक्टर या इंजीनियर बनने की बजाय नए कैरियर अपनाने में ज्यादा है।