फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PFRDA की नई सुविधा, अब ओटीपी से भी खोल सकते हैं NPS खाता, आपको होगा फायदा

Tue, 30 Jun 2020 11:57 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएफआरडीए
विज्ञापन

पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) से जुड़ने के लिए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) सुविधा पेश की है। पीएफआरडीए पहले से ई-हस्ताक्षर के जरिए बिना किसी कागजी दस्तावेज के ऑनलाइन एनपीए खाता खोलने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। 

विज्ञापन


अब नियामक ने एनपीएस खाता खोलने तथा उसे और आसान बनाने के लिए कदम उठाया है। इसके तहत अंशधारक अब ओटीपी के जरिए अपना एनपीएस खाता खोल सकते हैं। इसमें पीओपी (प्वाइंट ऑफ प्रजेंस) के लिए पंजीकृत बैंक के ग्राहक अगर संबंधित बैंक के इंटरनेट बैंकिंग के जरिए एनपीएस खाता खोलना चाहते हैं, वे पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त कर खाता खोल सकते हैं। 

बिना दस्तावेजों के मिलेगी सुविधा 
नॉन-इंटरनेट बैंकिंग डिजिटल माध्यम यानी पीओपी के जरिए बिना किसी कागजी दस्तावेज के लिए एनपीएस खाता खोलने को लेकर संबंधित ग्राहक के मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी और ई-मेल का उपयोग किया जा सकता है। 
विज्ञापन


केवाईसी के पूरा होने के बाद पीओपी को एनपीएस अंशधारकों के बारे में सूचना/जानकारी ग्राहक के फोटो और हस्ताक्षर की छवि के साथ सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसियों (सीआरए) को देनी होगी। उन्हें यह लिखित में देना होगा केवाईसी दिशानिर्देशों/ नियमों का पालन किया गया है। 

अंशधारकों को होगी आसानी
इस संदर्भ में पेंशन कोष नियामक ने पीओपी और सीएआरए को ओटीपी आधारित जरूरी सत्यापन सेवाएं देने को कहा है। नियामक के अनुसार इससे अंशधारकों के लिए खाता खोलना आसान होगा और साथ ही योगदान राशि का जल्दी से भुगतान होने से रिटर्न भी अनुकूलतम होने की संभावना है। 

पीएफआरडीए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत 3.60 करोड़ अंशधारकों के खातों का नियमन कर रहा है। इसके तहत कुल प्रबंधन अधीन परिसपंत्ति 4.55 लाख करोड़ रुपये है। कुल अंशधारकों में 2.25 करोड़ अटल पेंशन योजना से जुड़े हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें