फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बैंक में भी बनवा सकेंगे आधार कार्ड, अकाउंट खोलने में मिलेगी सुविधा

Tue, 11 Jul 2017 11:40 AM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
aadhaar card - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
अब आप अपने घर के पास में स्थित किसी भी बैंक अकाउंट में आधार कार्ड को बनवा सकेंगे। इसके लिए सरकार ने बैंकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे किसी भी व्यक्ति को अपना नया आधार कार्ड बनवाने या फिर पुराने कार्ड में अपडेट कराने के लिए कहीं और नहीं भटकना होगा। 
विज्ञापन


31 दिसंबर के बाद ब्लॉक हो जाएगा बैंक अकाउंट
इससे पहले 1 जून को सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके सभी लोगों से अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए कहा था। अगर ऐसा नहीं किया गया तो फिर 31 दिसंबर के बाद बैंक अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा। सरकार ने इसके लिए पीएमएलए एक्ट में भी संशोधन कर दिया है। 
 
विज्ञापन

इसलिए बैंकों में बनेंगे आधार कार्ड

- फोटो : अमर उजाला
सरकार का मानना है कि अभी भी कई लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है। ऐसे में आधार कार्ड बनवाने की सुविधा बैंकों में देने से काफी लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही जिन लोगों का आधार कार्ड पहले से बना हुआ है, उनकी डिटेल्स अपडेट नहीं है। इससे बैंक में इनका अकाउंट खुल नहीं सकता या फिर पुराना अकाउंट भी बंद हो सकता है। 

आधार सेंटर के लिए नहीं पड़ेगा भटकना
सरकार के नए दिशा-निर्देशों से उन लोगों को काफी सहुलियत मिल गई है, जिनको आधार कार्ड बनवाने के लिए पहले दर-दर भटकना होगा। अब लोग अपने घर के पास में स्थित किसी भी बैंक के ब्रांच या फिर उस ब्रांच में जाकर के आधार कार्ड बनवा सकेंगे जहां पर उनका अकाउंट है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें