वेतनभोगियों की अक्सर शिकायत रहती है कि ऑफिस वाले आयकर मद में कितनी राशि काट रहे हैं, इसकी सही जानकारी नहीं मिलती। इसका पता तो तब चलता है, जब साल भर का फॉर्म 16 हाथ में आता है।
अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने वेतनभोगियों के लिए टीडीएस के मामले में एसएमएस अलर्ट सेवा की शुरुआत की है। केंद्रीय वित्तमंत्री, अरुण जेटली ने इस सेवा को शुरू किया।
इस सुविधा की लांचिंग के अवसर पर बताया गया कि अब टीडीएस के जरिये पैसे काटकर आयकर विभाग द्वारा पास करने के बाद कर्मचारी को एसएमएस से सूचना दी जाएगी। फिलहाल यह सुविधा करीब ढाई करोड़ वेतनभोगियों के लिए है और उन्हें एसएमएस के जरिये हर तिमाही सूचना मिलेगी।