फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचबी ने 0.25% सस्ता किया लोन

Wed, 30 Jan 2013 12:35 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आरबीआई की तरह मंगलवार को ही नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) ने भी अपनी प्रमुख दर में कमी करने की शुरुआत कर दी है। एनएचबी ने पीएलआर में 0.25 फीसदी की कमी कर दी है। एनएचबी के इस कदम से हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के कर्ज भी सस्ते हो सकते हैं। जिसका फायदा एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचडीएफसी), दीवान हाउसिंग, इंडिया बुल्स, सुंदरम बीएनपी परिबा जैसी कंपनियों के ग्राहकों को मिल सकता है।
विज्ञापन


एनएचबी द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार मंगलवार को बैंक की एसेट लाइबेलिटी कमेटी की बैठक में पीएलआर 10 फीसदी से घटाकर 9.75 फीसदी करने का फैसला किया गया है। हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां इस दर पर अब एनएचबी से कर्ज जुटा सकेंगी। ऐसे में लागत कम होने पर कंपनियां इसका फायदा ग्राहकों को दे सकती हैं।

खासतौर से जो कंपनियां पूंजी के लिए एनएचबी पर ज्यादा निर्भर हैं, उनकी लागत में इस कदम से प्रमुख रूप से कमी आएगी। एनएचबी ने इसके अलावा शहरी कम आय वर्ग के हाउसिंग के लिए चालू स्पेशल रिफाइनेंस स्कीम की पीएलआर में भी 0.25 फीसदी की कमी करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


एनएचबी ने दूसरी स्कीम के तहत 15 साल के लिए फिक्स रेड पर रिफाइनेंस योजना शुरू की है। इसके तहत वह कर्ज देने वाले संस्थानों को अब पांच लाख रुपये तक के कर्ज पर 8.5 फीसदी से घटाकर ब्याज 8.25 फीसदी और पांच लाख रुपये से ज्यादा और 10 लाख रुपये तक के कर्ज पर ब्याज दर 8.5 फीसदी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें