फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुथूट फाइनेंस शुरू करेगी राष्ट्रीय पेंशन योजना

Fri, 16 Nov 2012 07:36 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्ड लोन का कारोबार करने वाली कंपनी मुथूट फाइनेंस को पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने देश में राष्ट्रीय पेंशन योजना शुरू करने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही मुथूट देश में गैर बैकिंग क्षेत्र की पहली ऐसी कंपनी बन गई है, जिसे पीएफआरडीए की तरफ से पेंशन योजना लागू करने के लिए अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन


इस पेंशन योजना का लाभ देश का कोई भी नागरिक स्वेच्छा से ले सकता है। असंगठित क्षेत्र के कर्मी भी इस पेंशन योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना का लाभ 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग को कोई भी व्यक्ति ले सकता है। इसके तहत न्यूनतम प्रीमियम राशि 500 रुपये रखी गई है।

साठ वर्ष की आयु पूरा होते ही लाभार्थी योजना के तहत मासिक पेंशन के हकदार हो जाएंगे। इसके तहत आयकर में छूट और अन्य तरह की रियायतें भी दी गई हैं। कंपनी के मुताबिक इस पेंशन योजना का उद्देश्य वृद्धावस्था में लोगों को एक निश्चित आय का जरिया प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें