बूस्टर एसआईपी की शुरुआत
अभी तक फंड उद्योग ने बूस्टर एसआईपी पर बहुत फोकस नहीं किया है। पर अब इसे धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है। हाल में फंड उद्योग ने पहला बूस्टर एसआईपी लॉन्च कर दिया है।
- अगर 2019 में निवेश का आधार मानकर इसका रिटर्न देखा जाए तो निवेशकों को सालाना 21.4% चक्रवृद्धि ब्याज की दर से फायदा मिला है। जबकि सामान्य एसआईपी में इसी अवधि में 18.3% का फायदा मिला है।
जहां निवेश सुरक्षित, वहीं लगाएं पैसा
जानकारों का कहना है कि बाजार में फिलहाल तेजी की उम्मीद निकट समय में कम है। ऐसे में इस उतार-चढ़ाव की स्थिति में निवेशकों को बूस्टर एसआईपी या फिर वैल्यू डिस्कवरी फंड का रास्ता अपनाना चाहिए।
- दुनियाभर के बाजारों में गिरावट है। चतुराई इसी में है कि जहां निवेश सुरक्षित हो और औसत रिटर्न मिले, वहीं पर पैसा लगाया जाए।
- वैल्यू डिस्कवरी फंड तब निवेश करते हैं जब उनको डिस्काउंट पर निवेश का अवसर मिलता है, जो इस समय बाजारों में उपलब्ध है।
कंपनी की हर बारीक जानकारी रखें
एक आम निवेशक को कंपनी के बारे में हर बारीक विवरण पर नजर रखनी चाहिए। लंबे समय के वित्तीय लक्ष्यों को पाने के लिए वैल्यू डिस्कवरी फंड एक बेहतर फंड है क्योंकि यह फंड इक्विटी में निवेश के लिए जिस रणनीति का पालन करता है, वह बहुत ही अनोखा है। इसका मतलब है कि यह फंड किसी भी शेयर को तब खरीदता है, जब इसका मूल्य एकदम निचले स्तर पर आ जाता है। इससे ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। इस फंड रणनीति का पालन करने पर आपको बेहतर मुनाफा मिल सकता है। -अतुलेश जैन, प्रमोटर, डब्ल्यूसीएफए फिनसर्व