फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीएफ पर मिलेगा 8.65 फीसदी ब्याज, श्रम और वित्त मंत्रालय में बनी सहमति

Wed, 15 Feb 2017 07:58 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : getty images
विज्ञापन
श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को बताया कि ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) डिपॉजिट पर 8.65 फीसदी ब्याज दर को लेकर वित्त मंत्रालय से सहमति बन गई है। इस मुद्दे पर दोनों मंत्रालयों के बीच किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं है। संभावना है कि वित्त मंत्रालय इस बाबत जल्द ही निर्णय ले लेगा।
विज्ञापन


दत्तात्रेय ने बताया कि श्रम मंत्रालय और वित्त मंत्रालय की राय इस बारे में एक जैसी है और ईपीएफ डिपॉजिट पर 8.65 फीसदी ब्याज दर को लेकर दोनों के बीच किसी भी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है। इस बारे में सरकार काम कर रही है। 

उल्लेखनीय है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (सीबीटी) इस वित्त वर्ष से ईपीएफ डिपॉजिट पर 8.65 फीसदी ब्याज दर को लेकर प्रस्ताव पर मुहर लगा चुका है। मामला अब वित्त मंत्रालय के पास है जिसकी मुहर के बाद सीबीटी का निर्णय अमल में लाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें