हाल ही में वित्त मंत्रालय ने मौजूदा वित्त वर्ष 2018-19 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि की ब्याज दर बढ़ाने को मंजूरी दी थी। अब कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) ने कर्मचारियों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है। इसके माध्यम से यूएएन पोर्टल पर रजिस्टर्ड कर्मचारी बस एक मिस्ड कॉल या एसएमएस से ही अपने पीएफ की सारी जानकारी हासिल कर पाएंगे। आइए जानते हैं कैसे।
ईपीएफओ की इस नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करनी होगी। इतना ही नहीं, आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर एसएमएस कर भी अपने पीएफ खाते की जानकारी पा सकते हैं। एसएमएस पर आपको 'EPFOHO UAN' लिखना होगा। बता दें कि इस बात की जानकारी ईपीएफओ ने खुद ट्वीट कर दी है।