फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग ने दी अधिकारियों को हिदायत, डिफॉल्टर्स को करो गिरफ्तार

Tue, 21 Jun 2016 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
आयकर विभाग
विज्ञापन
डिफॉल्ट के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आयकर विभाग ने सख्त कदम उठाने का निर्णय किया है। आयकर विभाग ने अपने अधिकारियों से आरोपी की गिरफ्तारी, हिरासत में लेने और अटैच की गई संपत्ति की नीलामी के लिए विरले प्रावधान बिना किसी हिचकिचाहट के लागू करने को कहा है।
विज्ञापन


आयकर विभाग ने अपने अधिकारियों से अबतक इस्तेमाल न  किए गए सेक्शन 276सी (2) को  डिफॉल्टर्स के खिलाफ इस्तेमाल करने को कहा है। इस सेक्‍शन के तहत जुर्माने के अलावा सह श्रम तीन माह से तीन साल तक कारावास का प्रावधान है।

आयकर विभाग के पास इन अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए नामित अधिकारी होता है जिसे आयकर विभाग में टैक्स रिकवरी ऑफीसर (टीआरओ) कहा जाता है। मौजूदा वित्त वर्ष के लिए रणनीति पत्र में सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज की ओर से कहा गया है कि अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर और कर्मचारी मुहैया करा कर टीआरओ के तंत्र को मजबूत किया जाना चाहिए। टीआरओ की क्षमता बढ़ाने के लिए उसे उसके काम के लिए और प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें