कम उम्र में ट्रेडिंग शुरू करना एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि यह वित्तीय अनुशासन लाता है और पर्याप्त बचत के साथ भविष्य की अनिश्चितताओं का सामना करने के लिए तैयार करता है। इस क्षेत्र में बढ़ता डिजिटाइजेशन ज्यादा से ज्यादा मिलेनियल्स निवेशकों को स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग की दुनिया में एक गहरा गोता लगाने को आकर्षित कर रहा है और इस वजह से बड़ी संख्या में युवा स्टॉक मार्केट में निवेश कर रहे हैं।
एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर श्री नीलेश गोकराल के अनुसार, डिजिटाइजेशन के नेतृत्व में दुनिया में बड़े पैमाने पर अगली तकनीकी क्रांति दिख रही है। पहले स्टॉक ब्रोकर और ट्रेडर फ्लोर पर मिलते थे और लेन-देन होते थे। लेकिन अब यह सारी व्यवस्था डिजिटल पर शिफ्ट हो गई है। स्टॉक ब्रॉकर्स का पहले बाजार पर एकाधिकार था और उनकी अंतर्दृष्टि और सिफारिशें निवेशकों के लिए जानकारी का एकमात्र स्रोत थीं, डॉट-कॉम क्रांति से महत्वपूर्ण बदलाव आया है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के आने से सूचनाएं सभी के लिए सस्ती और सुलभ हो गई हैं। इस वजह से ट्रेडिंग अब भौतिक उपस्थिति तक सीमित नहीं रहा, बल्कि डिजिटल माध्यमों के जरिए सुलभ होता गया। स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग के लिए मोबाइल एप की बढ़ती संख्या के कारण अब एक बार फिर बड़े पैमाने पर शिफ्ट हो रहा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप्स ने मिलकर ट्रेडर्स को समृद्ध जानकारी तक पहुंच दी और त्वरित निर्णय लेने में सक्षम बनाया है।