फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंता मनी-37 : किस तरह के जोखिम कवर करती है कार बीमा पॉलिसी?

Wed, 23 Sep 2020 02:59 AM IST
योगेश साहू नारायण कृष्णमूर्ति, आर्थिक सलाहकार 
विज्ञापन
कार बीमा पॉलिसी
विज्ञापन

मेरठ के पंकज अहलावत रोजाना घर से फैक्टरी जाने और आने में 50 से 60 किलोमीटर का सफर अपनी कार से तय करते हैं। हालांकि मार्च में कोरोना के फैलने और फिर लॉकडाउन लगाए जाने के बाद उन्होंने घर से काम शुरू कर दिया था।

विज्ञापन


लिहाजा पिछले करीब छह माह से उन्होंने अपनी कार का इस्तेमाल ही नहीं किया। वैसे वह कुछ दिन के अंतराल में नियमित रूप से थोड़ी देर के लिए कार को चालू करते थे, पर जुलाई से यह सिलसिला भी टूट गया। हाल ही में जब उनकी कार स्टार्ट नहीं हुई, तो उन्होंने मैकेनिक की मदद ली, जिसने बताया कि कार की बैटरी डिस्चार्ज हो गई है।

वह चाहते हैं कि कार का बीमा करने वाली कंपनी बैटरी बदलने के लिए इंश्योरेंस कवर दे, पर कंपनी ने इससे इन्कार कर दिया है। इससे कार इंश्योरेंस पॉलिसी को लेकर वह दुविधा में हैं।
विज्ञापन


आखिर कार इंश्योरेंस क्या है?
बुनियादी तौर पर कार बीमा पॉलिसी कार मालिक को थर्ड पार्टी लाइअबिलिटीज, चोरी या कार को हुए नुकसान को कवर करती हैं। हादसे में कार को होने वाले नुकसान के साथ ही कार चालक तथा कार में बैठे लोगों को आई चोटों को भी कार बीमा पॉलिसी कवर करती हैं।

कार बीमा पॉलिसी के दो मुख्य पहलू हैं, थर्ड पार्टी और पैकेज पॉलिसी। कानून के अनुसार, कार चलाते समय थर्ड पार्टी इंश्योरेंस होना अनिवार्य है, हालांकि कॉम्प्रिहेन्सिव (व्यापक) पॉलिसी सहित यह एक विकल्प है कि आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में आपकी कार को हुए नुकसान का कोई हर्जाना नहीं मिलता। मगर किसी अन्य वाहन या संपत्ति को हुए नुकसान को यह पॉलिस कवर करती है।

कॉम्प्रिहेन्सिव इंश्योरेंस कवर बीमा की एक विस्तृत श्रेणी है, जिसमें हादसे में कार को हुए नुकसान या कार चोरी के जोखिम को कवर किया जाता है। पर  यह पॉलिसी कलपुर्जों में नियमित तौर पर आने वाली खराबियों को कवर नहीं करती। मसलन, कार की बैटरी और टायर, जिनमें इस्तेमाल करने के साथ क्षरण होता है, आमतौर पर व्यापक कार पॉलिसी में इन्हें कवर नहीं किया जाता।

यदि आप इंश्योरेंस कवर को लेकर कोई दावा नहीं करते हैं, तो बीमा कंपनी आपको नो क्लेम बोनस भी देती हैं, जिसमें प्रीमियम में छूट मिलती है। इन दिनों ऐसी पॉलिसी भी हैं, जिनमें जीरो डेप्रिसिएशन, इंजिन को नुकसान, या अन्य तरह की खराबियों के जोखिम को कवर किया जाता है।

क्या चीजें कवर नहीं होतीं?
ऐसे कुछ उदाहरण हैं, जिनके तहत थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस पॉलिसी भुगतान नहीं करती है। इनमें ऐसे मामले शामिल हैं, जब दुर्घटना के समय कार का ड्राइवर शराब के नशे में हो या फिर बिना लाइसेंस के कार चला रहा हो।

इसी तरह, पॉलिसी केवल उन हिस्सों के मूल्यह्रास मूल्य को कवर करती है, जिन्हें किसी दुर्घटना के कारण बदलने की जरूरत होती है, जिसका मतलब उन मामलों में होता है, जब कार का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो जाता है और मरम्मत नहीं की जा सकती; यानी कार में जो नया दरवाजा लगेगा, उसकी कीमत मूल्यह्रास मूल्य की सीमा में होगी या फिर कीमत का अंतर आपको वहन करना होगा।

पंकज को अपनी पॉलिसी को ध्यान से पढ़ना चाहिए और जानना चाहिए कि उसमें क्या चीजें कवर की गई हैं। मोटर इंश्योरेंस में पिछले कुछ वर्षों में कई अतिरिक्त खंड जोड़े गए हैं, जिससे कुछ लागत के साथ कवर का दायरा बढ़ गया है। इसमें इंजिन की सुरक्षा, भारी बारिश में वाहन का डूब जाना या फिर इलेक्ट्रॉनिक पैनल में खराबी आ जाने जैसे जोखिम शामिल हैं।

ऐसे प्रावधान भी हैं कि यदि आप कुछ दिनों तक कार का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो उस अवधि के लिए आप पॉलिसी को बंद भी रख सकते हैं। इस अवधि में पॉलिसी चोरी के जोखिम को कवर करती रहेगी। यानी आपको विभिन्न विकल्पों में से अपनी जरूरत की पॉलिसी चुननी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें