फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

निवेश के मंत्र 12: PPF खाते से जुड़ी 7 ऐसी बातें, जो आपके लिए हैं बेहद फायदेमंद

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 07 May 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीएफ - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

आज हम आपको पोस्ट ऑफिस के पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) खाते के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने से आपको मोटा मुनाफा होगा और आपकी जेब हमेशा पैसों से भरी रहेगी।

1. एक साल में 500 रुपये का निवेश
पोस्ट ऑफिस के पब्लिक प्रोविडेंट फंड खाते से आम लोगों को काफी फायदा होता है। इस खाते में आपको एक वित्त वर्ष में कम से कम 500 रुपये जमा करने होंगे। ध्यान रहे कि इसके तहत आप एक साल में 1.5 लाख रुपये से ज्यादा जमा नहीं करा सकते है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगर आपने अपने और अपने बच्चों के नाम पर पीपीएफ खाता खुलवा रखा है, तो सारे खाते मिलाकर अधिकतम निवेश की रकम 1.5 लाख रुपये होनी चाहिए। 

2. मिलेगा मोटा ब्याज
इसका प्रावधान पीपीएफ एक्ट, 1968 में किया गया है। इसका मैच्योरिटी पीरियड 15 साल है। पीपीएफ खाते में एक साल में आप अधिकतम 12 बार पैसे डाल सकते हैं। हालांकि अगर आप चाहें, तो बार-बार पैसे डालने की जगह एकमुश्त रकम भी निवेश कर सकते हैं। इसके तहत आपको सालाना 7.1 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलेगा। 

3. टैक्स में भी मिलती है छूट
इतना ही नहीं, पीपीएफ में निवेश की गई रकम पर इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 80C के तहत टैक्स डिडक्शन मिलता है। खास बात ये है कि निवेश पर जो ब्याज मिलता है, वह भी सेक्शन 10 के तहत टैक्स छूट के दायरे में आता है। 

4. ज्यादा निवेश करने पर नहीं मिलेगी टैक्स छूट
लेकिन ध्यान रहे कि लिमिट से ज्यादा निवेश करने पर आपको अतिरिक्त रकम पर ब्याज नहीं मिलेगा और ना ही इस पर सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट मिलेगी। 

5. ऐसे खोलें पीपीएफ खाता
अगर आप पीपीएफ खाता खोलना चाहते हैं, तो सरकार द्वारा कई पोस्ट ऑफिस और बैंकों में ये सुविधा उपलब्ध है। कुछ बैंक ग्राहकों को ऑनलाइन भी पीपीएफ खाता खोलने की सुविधा देते हैं। अगर आपने जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) खाता या एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) खाता खुलवा रखा है, तो भी आप पीपीएफ खाता खुलवा सकते हैं। नॉमिनी बनाने के लिए आपको खाता खोलते समय फॉर्म- E भरना होगा। 

6. पांच तारीख तक निवेश करना लाभदायक
पीपीएफ खाते में एक से पांच तारीख तक पैसे डालना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके ब्याज का आकलन हर महीने की पांच तारीख तक खाते के मिनिमम बैलेंस पर किया जाता है। इसलिए अगर आप पांच तारीख तक पैसे डाल देते हैं तो आपका मिनिमम बैलेंस बढ़ जाता है। 

7. लोन की भी मिलती है सुविधा
इसके साथ ही खाता खुलने के तीसरे वित्त वर्ष से आपको लोन की सुविधा भी मिलेगी। खाते की सबसे खास बात यह है कि आप महज 100 रुपये में पब्लिक प्रोविडेंट फंड खाता खुलवा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next