मानसिकता बदलें
ऐसे लोग जिनके पास अब भी रिटायर होने में कुछ साल हैं, वे रमाकात जी जिस परिस्थिति का सामना कर रहे हैं, उससे दो सबक सीख सकते हैं-
- पहला यह कि आपको सेवानिवृत्ति के बाद ब्याज से होने वाली आय को विकल्प के तौर पर नहीं देखना चाहिए।
- दूसरा सबक है, इक्विटी और इक्विटी से जुड़े साधनों में अनेक लोग इस भय से निवेश नहीं करते कि इससे उनका पैसा डूब जाएगा, मगर इससे मुनाफा भी हो सकता है। इक्विटी में निवेश जोखिम से भरा हुआ है, यह धारणा पूरी तरह से सही नहीं है।
खासतौर से ऐसे समय में जब लोग कार, घर या रोजमर्रा के काम आने वाली चीजें कर्ज पर खरीदने के लिए भविष्य की अपनी आय को जोखिम मे डाल रहे हों। यह जोखिम तब और बढ़ जाता है जब नौकरियां चली जाती हैं या फिर वेतन में कटौती हो जाती है, जैसा किन इन दिनों कई लोग सामना कर रहे हैं। इक्विटी में तभी धन लगाएं जब आपको 8-10 सालों तक इस धन की जरूरत ना हो। वह भी यह जानते हुए कि इसमें रिटर्न एफडी जैसा नहीं हो सकता।
समाधान क्या है
घटती ब्याज दरों से निपटने के लिए सही नजरिया आपकी उम्र, आपकी परिस्थितियों और आपकी वित्तीय संपत्ति पर निर्भर है। यदि आप सोच रहे हैं कि जमा पर ब्याज दरों में तीन से पांच सालों में बढ़ोतरी होगी, तो ऐसा नहीं लगता। आदर्श स्थिति यह है कि आप अपना अतिरिक्त धन एफडी के रूप में बैंक में रखें। इसके लिए आपको कुछ बड़े कदम उठाने पड़ सकते हैं, जिससे आपकी मौजूदा जीवनशैली प्रभावित हो सकती है। उदाहरण के लिए, यदि, संभव है, तो अपने घर का कुछ हिस्सा या पूरी बेच दें और उसके बदले कोई छोटा मकान ले लें या किराए का मकान ले लें। इससे आपको कुछ अतिरिक्त आय होगी या आप जमा में वृद्धि कर सकते हैं, जिससे ब्याज दर में कमी से होने वाले नुकसान की भरपाई हो जाएगी।
आप सोना जैसी संपत्ति बेचकर कुछ नकद भी हासिल करना चाहेंगे, जिससे जमा से होने वाली आय तथा आपके खर्च के बीच के अंतर को कम किया जा सके। आपको अपने बच्चों तथा परिवार के सदस्यों को अपनी वित्तीय स्थिति से अवगत कराना चाहिए ताकि वे आपको जीवन के आखिरी चरण में मदद कर सकें। आम तौर पर भारतीय पारिवारिक संस्कृति और भावनात्मक संबंध आज भी मौजूद है, जिससे परिवार के सदस्य अपने प्रियजन की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।